Uttarakhand Samachar…..भजन संध्या के साथ ‘ क्रेजी मेला 2026 ‘ संपन्न |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। क्रेजी पर्यटन एवं विकास मेला 2026 भजन संध्या ‘एक शाम खाटू वाले के नाम’ के आयोजन के साथ ही संपन्न हो गया। भजन संध्या का देर रात तक श्रोता, दर्शकों ने आनंद उठाया। मेले में लक्की ड्रॉ के प्रथम पुरस्कार के विजेता मोहित को स्कूटी प्रदान की गई। वहीं आखिरी दिन प्रतियोगिताओं के विजेतओं को भी सम्मानित किया गया।

विकास मेला के सातवें दिन स्व. रमेश चन्द्र डिमरी स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला कबड्डी में पोंटा साहिब और पुरूष में खेल विभाग ऋषिकेश ने पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया।

शाम को स्थानीय महिलाओं की मांगल गीतों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध किया। इसके बाद महिला, पुरूष वॉलीबाल, विद्यालयी गायन, ओपन गायन, विद्यालयी नृत्य, ओपन नृत्य, मेहंदी, रंगोली के विजेताओं को पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने पुरसकृत कर सम्मानित किया।

भजन संध्या का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और पालिकध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया। गायक शुभम खुराना, और भविष्य सीकरी ने जन्मदिन मेरे श्याम का, खाटू वाला श्याम मेरे घर आया, ना गोरे का ना काले का घनश्याम मुरली वाले का, तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना, भरो ना झोली श्याम, तेरी कृपा की प्रस्तुतियां दी।

ad12

मौके पर समाजसेवी हिमांशु बिजल्वाण, पूर्व पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, रामावल्लभ भट्ट, सुरेन्द्र भंडारी, दिनेश व्यास, विनोद खंडूड़ी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, विनोद सकलानी, मनीष डिमरी, धर्मेंद्र नेगी, अशोक क्रेजी, भगवती प्रसाद रतूड़ी, विनोद बिजल्वाण, वासुदेव डोभाल, परीक्षित उनियाल, शंकर नौटियाल, उल्लास बहुगुणा, अतुल उनियाल, तुषार जगूड़ी, राजन बिष्ट, किरन चौहान, आरती चौहान, दीपा भट्ट, सीमा बिजल्वाण, दिवसपति बिजल्वाण, रामकृष्ण पोख्रियाल, पंकज रावत, संजय बडोला, सुजीत कुड़ियाल, कमल चौहान, विकास सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *