Uttarakhand@ “ राष्ट्र प्रथम ” के संकल्प संग राष्ट्रीय संवाद संपन्न|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news


सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। “राष्ट्र प्रथम के सकल्प के साथ हाउस ऑफ हेल्प फाउंडेशन की ओर से आयोजित देवभूमि राष्ट्रीय संवाद 2026 संपन्न हुआ। इसका उद्देश्य राष्ट्रवादी चिंतन, सांस्कृतिक चेतना और समकालीन चुनौतियों पर सार्थक विमर्श को प्रोत्साहित करना रहा।

सोमवार को आशीर्वाद वाटिका में आयोजित राष्ट्रीय संवाद में मुख्य वक्ता उदय माहुरकर ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति उसकी सांस्कृतिक आत्मा में निहित होती है। संस्कृति की रक्षा के बिना न तो राष्ट्र सशक्त बन सकता है, न ही उसका भविष्य सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण को समय की आवश्यकता बताया।

संवाद कार्यक्रम में गौरांग सिंह परमार, महंत सच्चिदानंद शास्त्री, दर्जाधारी गिरीश डोभाल, राघवेन्द्र भटनागर, राजेन्द्र तड़ियाल ने राष्ट्र निर्माण में संस्कृति, विचार और सामाजिक उत्तरदायित्व की भूमिका पर विचार साझा किए।

ad12

संवाद के दौरान प्रश्नोत्तर और विचार-विमर्श सत्र में मौजूद लोगों ने प्रभावशाली तरीके से सहभागिता की। मौके पर समाजसेवी एवं उद्यमी कनिका जैन, शुभांगी रैना, माधवी गुप्ता, सक्षम अग्रवाल, लक्ष्य चौहान, मानिक बंसल, मुकुल यादव, दिनेश सती, मनोज ध्यानी, डॉ. आदित्य गौतम, श्रेय जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *