” प्रगति मार्ग फाउंडेशन ” अंतिमा शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी|UP की प्रदेश अध्यक्ष बनीं| Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस,हरिद्वार/कानपुर
प्रगति मार्ग फाउंडेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दीपा शर्मा ने कानपुर निवासी वरिष्ठ समाजसेवी अंतिमा सिंह (पत्नी-विजेंद्र सिंह) को उत्तर प्रदेश की महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। इस नियुक्ति को महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


डॉ. दीपा शर्मा ने कहा कि अंतिमा सिंह का समाजसेवा के क्षेत्र में लंबा अनुभव रहा है और वे महिला सुरक्षा, महिला अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाएँगी। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में संगठन की गतिविधियों को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
नियुक्ति पर अंतिमा सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की विचारधारा के अनुरूप महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। प्रगति मार्ग फाउंडेशन महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए जमीनी स्तर पर सक्रिय संगठन है।
