” पहाड़ी महासभा ” मकरैंण पर गीतों की गंगा में लगेगी ” डुबकी “| गढ़ भोज, भड्डू की दाल और भात| Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
धरती को उर्जा देने वाले धरती के साक्षात भगवान सूर्य नारायण स्थान बदलने जा रहे हैं। 14 जनवरी को मकर संक्रांति यानि मकरैंण पर्व पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे और सूर्य के उत्तरायण (उत्तर की ओर यात्रा) के आरंभ का उत्सव मकरैंण मनाया जायेगा। हरिद्वार में पहाड़ी महासभा की ओर से मकरैंण पर्व पर भव्य व दिव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पहाड़ की वैभवशाली संस्कृति के साक्षात दर्शन होंगे। लोक गायक सौरभ मैठाणी गीतों की स्वर गंगा बहायेंगे। इस मौके पर गढ़ भोजन का रसास्वादन भी किया जायेगा।



पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरूण व्यास ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि पहाड़ी महासभा हर साल मकरैंण पर कार्यक्रम आयोजित करती है। कोशिश रहती है कि पहाड़ी संस्कृति को गंगा की गोद में भी एकसार किया जा सके। इस बार भी मकरैंण पर आयोजित किया जा रहा है।


आगे तरूण व्यास बताते हैं कि 14 जनवरी को मकरैंण 14 जनवरी दिन बुधवार को ऋषिकुल के प्रेक्षागृह में मकरैंण का पर्व मनाया जायेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा। लोक गायक सौरभ मैठाणी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद् पारंपरिक पहाड़ों का भड्डू की दाल और भात के गढ़ भोज का आनंद लीजियेगा। पहाड़ी महासभा के अध्यक्ष तरूण व्यास ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायें।
