उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…कूड़ा सेग्रीगेट कर देने वाले नागरिक और संस्थाएं सम्मानित |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से क्षेत्र में कूड़े को सोर्स पर ही सेग्रीगेट कर देने वाले आश्रमों, होटलों और स्थानीय नागरिकों को सम्मानित किया गया।

शुक्रवार को सोर्स सेग्रीगेशन जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि कार्यदायी संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के माध्यम से निकाय के कूड़ा वाहनों में सेग्रीगेट कूड़ा देने वालों और कूड़े को सोर्स पर ही पृथक करने वालों का सर्वे किया गया था। जिसकी वार्ड अनुसार एक सूची तैयार की गई है।

कार्यक्रम में पालिका के वार्ड 01, 02, 04 और 10 में सेग्रीगेट कूड़ा देने वाले आश्रामों, होटलों और नागरिकों को तुलसी का पौधा, जूट बैग की किट व कपड़े के थैले देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगर को स्वच्छ व सुंदर रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आमजन से कूड़े को पृथक कर ही कूड़ा वाहनों में देने की अपील की।

ad12

मौके पर सभासद विनोद खंडूडी, ब्रिजेश गिरी, विनोद सकलानी, रोहित गोडियाल, मुख्य सफाई निरीक्षक नितिन सती, सफाई निरीक्षक कमल चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, कार्यदायी संस्था जेबीबी टेक्नोक्रेट के सुपरवाइर जतन कोटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *