Pauri News…लोक संस्कृति के रूप में मनायी उत्तराखंड के गांधी की जयंती| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-पौड़ी गढ़वाल


पौड़ी के जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चाकीसैंण में उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणी बडोनी जी की जयंती को लोक संस्कृति दिवस के रूप में बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणी बडोनी का भावपूर्ण स्मरण पर उनके पद्चिन्हांे पर चलने का संकल्प भी लिया गया और आह्वान भी हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती सुधा गौड़ ( अधीक्षिका बालिका आवासीय छात्रावास तरपालिसैण) विशिष्ट अतिथि अजय कुमार रमन थानाध्यक्ष पैठाणी ,अति विशिष्ट अतिथि नरेंद्र सिंह नेगी प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज जगतेश्वर (पाबौ) एवम प्रधानाचार्य रघुवीर सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सरस्वती वंदना से शुरुआत कर अतिथि सत्कार के साथ स्वागत गीत के साथ साथ कार्यक्रम में द्रोपदी स्वयंवर, जीतू बगड़वाल नृत्य, नाटी नृत्य आदि प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।

ad12


कार्यक्रम की सबसे आकर्षक प्रस्तुति तीलू रौतेली पर नाटक का मंचन रहा ।कार्यक्रम में मंच संचालन चंद्र प्रकाश भेटवाल ने किया।इस उपलक्ष में पीटीए अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सिंह नेगी एवम एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती सुनीता देवी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *