उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…मजबूत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दी जाएगी बूथों की ज़िम्मेदारी|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। कांग्रेस ने रायवाला क्षेत्र में बीएलए-2 और बूथ सेक्टर प्रभारियों के चयन को लेकर आयोजित बैठक में मंथन किया। इस दौरान विधानसभा बूथ प्रभारी मनोज नौटियाल ने कहा कि जमीनी स्तर पर मजबूत कार्यकर्ताओं को ही बूथ की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

सोमवार को संगठनात्मक बैठक में कांग्रेसजनों ने बूथ पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बूथ प्रभारी मनोज नौटियाल व कांग्रेस नेता जयेंद्र रमोला ने कहा कि बूथ स्तर कार्यकर्ता पार्टी की वास्तविक ताकत है। जब पार्टी जमीनी स्तर मूजबूत होगी, तभी जनसमस्याओं को सही मंच तक पहुंचाया जा सकता है।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व गजेंद्र विक्रम शाही ने कहा कि वर्तमान में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना जरूरी है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनसमस्याओं के समाधान के लिए मैदान में उतरेगी।

ad12

बैठक में पूर्व ब्लॉक प्रमुख डॉ केएस राणा, रायवाला ब्लॉक अध्यक्ष गोकुल रमोला, श्यामपुर ब्लॉक अध्यक्ष विजयपाल सिंह पंवार, रवि राणा, मुकेश मनोड़ी, अजय सिंह, मनदीप सिंह, नवीन लाल शाह, केके थापा, कमल रावत, बलदेव सिंह, विक्रम बिष्ट, देवेंद्र सिंह राणा, रामलाल चमोली, कमल सिंह राणा, दिनेश रांगड, सतीश रावत, धर्मेंद्र सिंह, रोहित नेगी, मनोज गुसाईं, जीत सिंह रांगड, जगवीर सिंह नेगी, सनमोहन सिंह रावत, क्षेत्र बहादुर माल, कुंवर सिंह गुसाईं, हर्षपति सेमवाल, देव सिंह रावत, वीरपाल सिंह राणा, वीरेंद्र पोखरियाल, शेर सिंह रांगड, पीसी रमोला, हीरा सिंह राणा, धर्मपाल सिंह असवाल, विक्रांत भारद्वाज, शुभम, दीपक सिंह, मीना थापा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *