Uttarakhand News…भव्यता से आयोजित होगा उत्तरायणी मेला |Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
हल्द्वानी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच हीरानगर की बुधवार को मंच के प्रांगण में हुई आमसभा में इस बार आगामी जनवरी में उत्तरायणी मेले को वृहद स्तर और भव्यता से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस बार उत्तरायणी मेला 7 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित होगा।
मंच के संरक्षक हुकम सिंह कुंवर ने कहा कि उत्तराणी मेले की विविधता से जोड़ना भी आज की आवश्यकता है। ताकि अधिक से अधिक लोग मेले के आयोजन से जुड़ सकें। कहा कि इसके लिए आसपास के इलाकों में प्रचार अभियान चलाया जाएगा।

मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगडवाल ने कार्यकारिणी विस्तार के लिए आजीवन सदस्य बनाने का प्रस्ताव रखा। जिसपर अधिकतम 1100 आजीवन सदस्य बनाने पर सममति बनी। इनके द्वारा ही मंच की नई कार्यकारिणी का चुनाव होगा। चुनाव प्रक्रिया तय करने और आजीवन सदस्य बनाने के लिए लक्ष्मण सिंह लमगड़िया को संयोजक बनाया गया है। इस दौरान 30 लोगों ने आजीवन सदस्यता ली।

बैठक में हेमन्त सिंह बगड़वाल, शोभा बिष्ट, नवीन वर्मा, डॉ. केदार पलड़िया, जगमोहन रौतेला, मोहन पाठक, प्रताप सिंह चौहान, हरीश मेहता, गोपाल सिंह, पृथ्वीपाल सिंह रावत, एनबी गुणवंत, सुभाष पांडे, देवेंद्र सिंह धर्मशक्तू, पुष्पा संभल, देवेंद्र सिंह तौलिया, त्रिलोक बनोली, भुवन जोशी, महेंद्र सिंह, जगमोहन बगड़वाल, श्याम सिंह नेगी, गोविंद सिंह बगड़वाल, भुवन तिवारी, माधो सिंह देउपा, जेएस बिष्ट, प्रकाश जोशी, नरेश भट्ट, बीसी तिवारी, ऋतिक आर्य, मुकेश शर्मा, हर्ष सिंह जलाल, कमल किशोर, नीरज बगड़वाल, अब्बलचंद, शैलेंद्र सिंह दानू, संजय वर्मा, महेंद्र सिंह तड़ागी, भूपेंद्र सिंह पांगती, राजेंद्र कांडपाल, ललित सिंह बिष्ट, सुशील भट्ट, मनोज खुल्बे, नितिन खुल्बे, आरसी जोशी, एनडी तिवारी, जीवन पंत, पंकज सुयाल, रमेश चंद जोशी, धर्म सिंह बिष्ट, भुवन सिंह बिष्ट, आनन्द सिंह भाकुनी आदि मौजूद रहे।
