उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…नगर निगम ने शुरू की पशुओं की लाइसेंस प्रक्रिया|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। नगर निगम में स्वान पशुओं के लाइसेंस उप-विधि 2025 के तहत पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन पांच स्वान पशुओं का पंजीकरण किया गया।

महापौर शंभू पासवान और नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने मंगलवार को प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान पांच स्वान पशुओं के पंजीकरण के साथ ही 10 से अधिक लोगों को पंजीकरण फार्म वितरित किए गए।

नगर आयुक्त ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र के सभी स्वान पशु रखने वालों को अपने पालतू पशुओं का अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराना होगा। बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक को व्यापक प्रचार-प्रसार कर एक माह के भीतर सभी पशु मालिकों को पंजीकरण के निर्देश दिए गए।

मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अमित नेगी को 31 दिसंबर तक नगर निगम सीमा के अंतर्गत सभी स्वान पशुओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने को कहा गया। कार्यक्रम में पार्षद संध्या बिष्ट, पशु चिकित्साधिकारी अमित वर्मा, सफाई निरीक्षक अमित नेगी, सुभाष सेमवाल आदि मौजूद रहे।

ad12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *