Doon News….अनियमितताएं मिलने पर सीएससी सेंटर सील |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिला प्रशासन ने सहारनपुर रोड स्थित एक सीएससी सेंटर में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर उसे सील कर दिया। बताया गया कि निरीक्षण के दौरान सीएसएसी संचालक कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाएं।

गुरुवार को जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने एसडीएम कुमकुम जोशी और तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव के नेतृत्व में माजरा क्षेत्र के देवभूमि सीएससी सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से केंद्र को सील कर दिया।

जिला प्रशासन की जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान पाया गया कि केंद्र पर निर्वाचन संबंधी दस्तावेज मौजूद थे, जिनके बारे में संचालक अब्दुल वसीम और आसिफ कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाए। बताया गया कि सेंटर में न रेट लिस्ट प्रदर्शित थी और न ही प्रमाण पत्रों की पंजिका से संबंधित अभिलेख उपलब्ध थे। टीम ने केंद्र में संचालित सेवाओं, लेन-देन विवरणों और सेवा शुल्कों की भी गहन जांच की, जिसमें कई त्रुटियां सामने आईं। जिसके बाद उसे सील कर दिया गया।

ad12

जिलाधिकारी बंसल ने कहा कि जनसेवा केंद्रों में अनियमितता या उपभोक्ता शोषण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्पष्ट किया कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में सीएससी केंद्रों पर सघन निरीक्षण अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर हरेन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *