Doon News… जनता दरबार में 146 शिकायतों का हुआ निस्तारण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दरबार में 146 शिकायतों को दर्ज किया गया। जिनमें अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, सीमांकन, अतिक्रमण, मारपीट, भरण-पोषण, आपदा राहत, आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी थीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि शेष को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया।

सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में आयोजित किया गया। सहस्रधारा निवासी 60 वर्षीय बेसहारा हरदीप कौर ने आपदा में घर का सामान बह जाने की पीड़ा व्यक्त की। आर्थिक संकट से जूझ रही महिला को राइफल क्लब फंड से 25 हजार रुपए का चेक तुरंत प्रदान किया गया। वहीं, चन्द्रबनी चोयला निवासी 70 वर्षीय अमर देवी ने बेटों और बहू द्वारा मारपीट व भोजन न देने की शिकायत की, जिस पर सीडीओ ने वरिष्ठ नागरिक सेल में वाद दायर करने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

न्यू कैंट शक्ति कॉलोनी निवासी 84 वर्षीय चंडी प्रसाद लखेडा ने पड़ोसी द्वारा जमीन पर कब्जे की शिकायत की। सीडीओ ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मुकदमा दर्ज कर त्वरित न्याय सुनिश्चित करने को कहा। आर्या नगर निवासी प्रिया वर्मा ने अपने दिव्यांग पुत्र के लिए रोजगार और आर्थिक सहायता की गुहार लगाई, जिस पर समाज कल्याण एवं उद्योग विभाग को उचित मदद करने के निर्देश दिए गए।

अल्फा टावर अपार्टमेंट्स निवासियों ने अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे अवैध पार्किंग और असामाजिक गतिविधियों की शिकायत की। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उप नगर आयुक्त को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों से सड़क मरम्मत, अवैध अतिक्रमण, सीमांकन, बिजली-पानी की समस्या और मुआवजा भुगतान से संबंधित कई फरियादें सामने आईं।

ad12

कार्यक्रम में एसडीएम अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, विनोद कुमार, उप नगर आयुक्त संतोष पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार आदि मोजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *