Doon News….नैनी सैनी हवाई अड्डा अधिग्रहण के लिए ऐतिहासिक समझौता|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और उत्तराखंड सरकार के बीच पिथौरागढ़ स्थित नैनी सैनी हवाई अड्डा के अधिग्रहण के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह समझौता प्रदेश के पर्वतीय अंचल में सुगम, सुरक्षित और टिकाऊ हवाई संपर्क स्थापित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

नैनी सैनी हवाई अड्डा लगभग 70 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका टर्मिनल भवन व्यस्त समय में 40 यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम है। वहीं, एप्रन क्षेत्र एक समय में दो कोड-2B विमानों को समायोजित करने की सुविधा से सुसज्जित है।

इस अधिग्रहण के बाद हवाई अड्डे के मौजूदा बुनियादी ढांचे का उन्नयन, परिचालन मानकों का सुव्यवस्थित प्रबंधन, तथा प्रदेश की क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी में उल्लेखनीय सुधार होगा।

नैनी सैनी हवाई अड्डा का विकास उत्तराखण्ड की स्थानीय कला, सांस्कृतिक विरासत, और पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा देगा। इसके साथ ही, यह पहल व्यापार, तीर्थाटन, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आतिथ्य क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन करेगी, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए आयाम खुलेंगे।

ad12

यह समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुगम्य और टिकाऊ विमानन अवसंरचना के विज़न को साकार करने में मदद करेगा। साथ ही, इस रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र में आपदा-प्रतिक्रिया क्षमताओं को सुदृढ़ करने में भी यह कदम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *