Pauri News…..पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज तरपालीसैंण में धूमधाम से मनाया रजत जयंती दिवस| साभार-चंद्र प्रकाश

सिटी लाइव टुडे, मीडिया-पौड़ी गढ़वाल
अपना उत्तराखंड 25 साल का हो गया है। रजत जयंती दिवस को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया है। अपने पौड़ी जिले से विभिन्न जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने के समाचार हैं। ऐसा ही कार्यक्रम में तरपालीसैंन में भी हुंआ है। यहां राज्य के लिये बलिदान देने वाले शहीदों को याद भी किया गया।


दरअसल, उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के पावन अवसर पर पी एम श्री राजकीय इंटर कॉलेज तरपालीसैन में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य श्रीमती मंजू भेटवाल ,मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान गडोली ,एसएमसी अध्यक्ष पीटीए अध्यक्ष,पूर्व पीटीए अध्यक्ष एवम समस्त शिक्षिकाओं के द्वारा दीप प्रज्वलन कर की गई। सरस्वती वंदना एवम स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम की आधिकारिक शुरुआत की गई ।



कार्यक्रम में सर्वप्रथम उत्तराखंड साहित्य प्रदर्शनी का सभी के द्वारा अवलोकन किया गया।चित्रकला प्रतियोगिता की प्रदर्शनी ने भी सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात छात्र छात्राओं द्वारा लोकसांस्कृतिक परिधान पर फैंसीड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमे रंगबिरंगे परिधानों से उत्तराखंड संस्कृति की पहचान कराई गई । उत्तराखंड के विषय पर छात्र छात्राओं द्वारा भाषण, व कविता पाठ किया गया। अंत में प्रधानाचार्य,एसएमसी अध्यक्षा श्रीमती उर्मिला देवी एवम पीटीए अध्यक्ष श्री हरेंद्र सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
