लालढांग-चिल्लरखाल मोटरमार्ग निर्माण को 12 को सीएम आवास का घेराव| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-कोटद्वार-लालढांग
लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण को पक्का किये जाने कि मांग जोर पकड़ने लगी है। लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग निर्माण समिति के बैनर तले कोटद्वार लालढांग क्षेत्र के लोग पैदल यात्रा कर 12 तारिख को देहरादून मुख्यमंत्री आवास घेराव करेंगे रैली का पहला पड़ाव ग्राम चमरिया सिद्ध बाबा मंदिर पर था वहां पर कंडी रोड़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष आर0एस0 मनराल ने उनके लिए भोजन कि व्यवस्था कि थी।

उसके बाद रैली ग्राम चमरिया से होते हुए नये गांव पहुंची वहां पर आन्दोलन कारीयो का ग्रामीणो ने फुल मालाओं से स्वागत किया उसके बाद रैली लालढांग होते हुए नया गांव तिराहे पर एकत्र हुए आन्दोलन कारी नारेबाजी करते हुए बाजार से निकले -एक ही लक्ष्य एक ही नारा लालढांग चिल्लर खाल मोटरमार्ग बनाओं हमारा , रोड़ नहीं तो बोट नहीं,हम लेके रहेंगे हक़ अपना।नये गांव चौराहे पर हुई सभा कि अध्यक्षता पूर्व पार्षद जगदीश सिंह मेहरा ने कि संचालन रविन्द्र सौद ने किया|

ad12


परविन थापा ने कहा कि यह मामला सर्वाेच्च न्यायालय में विचाराधीन है सरकार द्वारा सर्वाेच्च न्यायालय में अपना पक्ष मजबूती से नहीं रखने के कारण सर्वाेच्च न्यायालय ने स्टे लगा दिया है उत्तराखंड सरकार सही पैरोकारी करती तो यह मामला न उलझता, 20 नवंबर 2008 को इस मार्ग का डामरीकरण का शासन देश हो चुका था यह मार्ग 1947 से पहले का है तथा कहां की हम लोग मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे हमारे साथ हजारों लोगों कि मोजुदगी रहेगी
समिति ने आवाहन किया कि लालढांग क्षेत्र के लोग 12 नवम्बर को मुख्यमंत्री आवास पर अधिक से अधिक लोग भागिदारी करे
रैली में पैदल चलने वालों में प्रमुख रूप से परवीन थापा, रविन्द्र सौद , गणेश रावत,दिपक गौड़, हेमा नेगी, लक्की कोटनाला,नरेश धस्माना, पितांबर कपटियाल, जगदीश सिंह मेहरा, गंगा प्रसाद कंडवाल, शशिकांत कुकरैती महेंद्र सिंह और जगदीश सति आदि सैकड़ों लोगों रैली में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *