” डांडी-कांठ्यूं “का मुल्क ” जय-जय श्रीराम ” बमोली में श्रीराम लीला मंचन, भक्तिमय हुआ ” तन व मन “|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
अपने पहाड़़ में इन दिनों सर्द हवाओं के साथ जय-जय राम, जय श्रीराम के जयघोषों व जयकारों ने माहौल और भी भक्तिमय हो रखा है। विभिन्न जगहों पर चल रहे श्रीराम लीला मंचन से धर्म-अध्यात्म की ज्ञान सरिता तो प्रवाहित हो ही रही है साथ ही वैभवशाली सांस्कृतिक भी मन भावन सावन कर रही है। एक बात और रैबासी व प्रवासी का मिलन सच में कमाल ही कमाल है। द्वितीय दिवस का मंचन भी बेहद खास ही रहा।

सीधी बात तो यह है कि डांडी-काठ्यंका मुल्क इन दिनों जय-जय श्रीराम हो रखा है। आइये आपको लिये चलते हैं अपने पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लाक के बमोली गांव की श्रीराम लीला मंचन में। लोक गायक राकेश टम्टा ने पूरा हाल बताया है।

यहां श्री आदर्श रामलीला समिति, ग्राम बमोली द्वारा आयोजित रामलीला का द्वितीय दिवस भक्तिमय माहौल में संपन्न हुआ। दूसरे दिन भी पंडाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शक उपस्थित रहे और प्रभु श्रीराम की लीलाओं का आनंद लिया।
स्थानीय कलाकारों ने अत्यंत सुंदर अभिनय प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। सभी पात्रों ने अपनी भूमिकाओं को जीवंत रूप में मंच पर उतारा।
मंच संचालन भूपेंद्र सिंह एवं राकेश टम्टा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। समिति के नवनिर्वाचित युवा निर्देशक कपिल देव के निर्देशन में लीला का मंचन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जो कीर्तन मंडली अध्यक्ष श्रीमती कुसुम देवी एवं उपाध्यक्ष उर्मिला देवी द्वारा संपन्न किया गया।
गांव के सभी युवा, बच्चे और बुजुर्ग इस धार्मिक महापर्व में अपना-अपना योगदान दे रहे हैं। आयोजन की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी का दायित्व प्रदीप रावत द्वारा संभाला जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष भगत दर्शन और पूर्व डायरेक्टर भगवान सिंह रावत ने सभी सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया तथा आने वाले दिनों में और भी बेहतर प्रस्तुतियों का आश्वासन दिया।
