उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News….. डीएम ने किसानों के साथ काटी धान की फसल|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील देहरादून के ग्राम आर्केडियाग्रांट में धान की फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के साथ खेत में स्वयं भी धान की कटाई की।

प्रयोग के तहत 43.30 वर्ग मीटर के प्लॉट से 17 किलो 500 ग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। यह प्रयोग राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जीसीईएस (GCES) एवं सीसीई एग्री ऐप (CCE Agri App) के माध्यम से संपादित किया गया।

फसल कटाई के बाद खेत से ही उत्पादन के आंकड़े भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड किए गए। इन आंकड़ों का उपयोग फसलों की औसत उपज निर्धारण एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किया जाता है।

ad12

जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कृषकों से बातचीत कर खेती से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की और अधिक उपज के लिए आधुनिक कृषि तकनीक अपनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *