Haldwani News… सिटी बस सेवा को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हल्द्वानी में सिटी बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेवा से नागरिकों को सस्ती, सुलभ और सुरक्षित परिवहन सुविधा मिलेगी। इस पहल से शहर में यातायात दबाव में कमी, प्रदूषण में घटाव और ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार का लक्ष्य उत्तराखण्ड के प्रत्येक नगर में आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि आम जन को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सिटी बस सेवा को चरणबद्ध तरीके से शहर के प्रमुख मार्गों पर प्रारंभ किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

मौके पर विधायक बंशीधर भगत (कालाढूंगी), राम सिंह कैड़ा (भीमताल), भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत, आईजी रिद्धिमा अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनामिका आदि मौजूद रहे।
