उत्तराखंडसंपादकीय

Doon News…विधायक ने दिए सड़कें गड्ढा मुक्त करने के निर्देश|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने नेशनल हाईवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से क्षेत्र में निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को बरसात के कारण क्षतिग्रस्त सड़कों को जल्द दुरुस्त करने को कहा।

गुरुवार को बैठक के दौरान अग्रवाल ने एनएच के अधिकारियों को नेपालीफॉर्म से चंद्रभागा तक सड़कों के गड्ढों के भरने के लिए कहा। साथ ही लोनिवि अधिकारियों को नटराज से श्यामपुर चौकी तक की सड़क को गड्ढा मुक्त करने और जल्द से जल्द ब्लैक टॉप करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक अग्रवाल ने अधिकारियों से निर्माणाधीन 3100 मीटर लंबे नाले की प्रगति भी जानी। कहा कि नाला निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा श्यामपुर से नटराज और खारास्रोत तक बनने वाले प्रोजेक्ट की भी जानकारी हासिल की।

ad12

मौके पर अधिशासी अभियंता नेशनल हाईवे नवनीत पांडेय, लोनिवि अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश कुमार चौहान, अपर सहायक अभियंता संजय सेमवाल, आशीष अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *