उत्तराखंडसंपादकीय

Uttarakhand News…अग्रवाल ने किया पंडित गोविंद बल्लभ पंत का भावपूर्ण स्मरण|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। भारत रत्न एवं उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका भावपूर्ण स्मरण किया।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में अग्रवाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा भारत रत्न स्व. पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देशभक्त, समाजसेवी तथा कुशल प्रशासक थे। पंडित पंत ने देश को नई दिशा देने के साथ ही कुली बेगार प्रथा और जमींदारी उन्मूलन के लिए निर्णायक संघर्ष कर समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई।

ad12

उन्होंने कहा कि हिंदी को राजभाषा के रूप में प्रतिष्ठित कराने और आधुनिक भारत के निर्माण में भी उनकी महत्ति भूमिका रही। उनका संघर्षशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व देशवासियों के लिए सदा प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सुरेंद्र कुमार, सुमित पंवार, गोविंद रावत, कपिल गुप्ता, संजीव पाल, राजेश कोठियाल, सोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *