Pauri News…आपदा प्रभावित सैंजी गांव पहुंचा केंद्रीय दल, लिया जायजा|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
पौड़ी। उत्तराखंड में दैवीय आपदा से हुए नुकसान के आकलन के लिए अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल मंगलवार को जनपद पौड़ी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पहुचा। दल ने सैंजी गांव में ग्रामीणों से बातचीत के साथ ही राहत कार्यों, आवश्यकताओं और समस्याओं का निरीक्षण किया।

केंद्रीय दल ने क्षतिग्रस्त घरों, सड़कों, पुलों, सार्वजनिक भवनों, पेयजल योजनाओं, विद्युत लाइनों, कृषि भूमि, फसलों, पशुधन, आजीविका से जुड़े संसाधनों की क्षति और व्यक्तिगत क्षति का जायजा लिया। आपदा के समय उपलब्ध कराई गई खाद्यान्न सामग्री, पेयजल, चिकित्सा सहायता, अस्थायी आश्रयों, बचाव कार्यों और अन्य मूलभूत सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गांव में क्षति का ड्रोन से किए गए सर्वे का अवलोकन किया।
संयुक्त सचिव आर. प्रसन्ना ने बताया कि यह निरीक्षण आपदा से हुई वास्तविक क्षति का तथ्यात्मक आकलन करने और एक विस्तृत प्रतिवेदन केंद्र सरकार को सौंपने के लिए किया गया। इससे प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और जनजीवन सामान्य करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि दल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के आधार पर केंद्र सरकार द्वारा आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। यह प्रयास केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय बढ़ाकर पुनर्निर्माण कार्यों को गति प्रदान करेगा।

केंद्रीय में उप निदेशक विकास सचान, मुख्य अभियंता पंकज सिंह, वित्त निदेशक शैलेश कुमार शामिल थे। मौके पर अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, पुलिस क्षेत्राधिकारी त्रिवेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे।
