Uttarakhand….स्व. बडोनी की प्रतिमा लगाए जाने के प्रस्ताव की सराहना|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

ऋषिकेश। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह ने डोईवाला ब्लॉक परिसर में पर्वतीय गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा लगाने के प्रस्ताव की सराहना की। उन्होंने इसे स्व. बडोली के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया।

राकेश सिंह ने जारी बयान में बताया कि डोईवाला ब्लॉक की पहली बैठक में ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह चौधरी ने स्व. इंद्रमणि बडोनी की प्रतिमा ब्लॉक परिसर में लगाने का प्रस्ताव सदन में रखा। जिसे आम सहमति से सदस्यों ने पारित किया। राकेश सिंह ने कहा कि यह पर्वतीय गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

ad12

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह और बोर्ड के सदस्यों के योगदान को जनता हमेशा याद रखेगी। कहा कि राज्य निर्माण में स्व. बडोनी का बड़ा योगदान रहा है। उनके नेतृत्व में जनता के संघर्ष की बदौलत हमें अलग राज्य मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *