Pauri के इंडोर स्टेडियम से टेका मार्ग तक साइकिल रेस|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष में इंडोर स्टेडियम से टेका मार्ग तक आयोजित साइकिल दौड़ में सत्यम दास और दिव्यांशी असवाल अपने वर्गों में अव्वल रहे। इस दौरान समाज कल्याण विभाग ने आम लोगों को नशा मुक्त भारत अभियान को लेकर जागरुक किया।

रविवार को जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह ने इंडोर स्टेडियम में हरी झंडी दिखाकर साइकिल रेस का शुभारंभ किया। कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, ऊर्जा और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का संचार करते हैं। साइकिलिंग जैसे खेल शरीर को भी स्वस्थ रखते हैं। युवा खेलों को अपनाएं तो वे नशे जैसी बुराइयों से स्वतः ही दूर रहेंगे।

जिला क्रीड़ा अधिकारी जयबीर रावत ने बताया कि राष्ट्रीय खेल दिवस पर इंडोर स्टेडियम से टेका मार्ग और पुनः स्टेडियम तक साइकिल दौड़ आयोजित की गई। पुरूष वर्ग में 31 और महिला में 2 ने प्रतिभाग किया।

ad12

प्रतिस्पर्धा के पुरुष वर्ग में सत्यम दास प्रथम, जीत मंडल द्वितीय व अर्पण चिटकारिया तृतीय स्थान पर रहे। जबकि महिला वर्ग में दिव्यांशी असवाल प्रथम और सिमरन बिष्ट द्वितीय स्थान पर रहे। समापन पर विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *