सारकोट की प्रधान प्रियंका ने की सीएम धामी से भेंट|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने मुलाकात की। उन्होंने भराड़ीसैंण से सारकोट तक सड़क का निर्माण शुरू होने और विभिन्न विकास कार्यों के लिए सीएम का आभार जताया।

सारकोट की ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी ने गांव में जंगली जानवरों से सुरक्षा के लिए सोलर फेंसिंग, आंतरिक मार्गों का निर्माण, महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार, गांव में सोलर लाइट और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण में बाल रोग व महिला रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति की मांग की।

ad12

मुख्यमंत्री ने उन्हें सभी समस्यायों के समुचित समाधान का भरोसा दिया। कहा कि संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को निर्देश दे दिए गए हैं। कहा कि प्रदेश के अन्य गांवों के लिए भी सारकोट आदर्श बनेगा। मौके पर अपर सचिव मनमोहन मैनाली मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *