CM ने एक Click में की श्रमिक योजनाओं की धनराशि ट्रांसफर|Click कर पढ़िये पूरी News

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
देहरादून। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से विशेष अभियान चलाकर श्रमिक और उनके के आश्रितों के पुत्री विवाह सहयता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना व शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक क्लिक द्वारा इस योजना का ऑनलाइन डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर किया। इसके तहत कुल ₹24,85,19,700 की धनराशि संबंधित श्रमिकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। निर्देश दिए कि श्रम विभाग को जहां एक ओर श्रमिकों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता के साथ करना होगा, वहीं उद्योगों व श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना होगा। ताकि श्रमिकों को निरंतर सुलभता रोजगार प्राप्त होता रहे और उनकी छोटी – छोटी समस्या का निस्तारण तत्काल किया जा सके।
सचिव श्रम श्रीधर बाबू अददांकी व श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि कर्मकार बोर्ड द्वारा एक माह में विशेष अभियान चलाकर इन 8,299 आवेदनों का निस्तारण किया गया। बोर्ड स्तर पर प्रथम बार इस प्रकार का प्रयास किया गया है। यह भी आश्वस्त किया गया कि भविष्य में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को भी ससमय अभियान चलाकर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्यमंत्री गीता रावत, उप श्रमायुक्त मधु नेगी चौहान, विपिन कुमार, उमेश चंद्र राय, के.के. गुप्ता, कमल जोशी, सुमित गोयल, इशान शर्मा, रोहित थपलियाल आदि मौजूद रहे।
