Pauri News…कई गांवों में अतिवृष्टि से जानमाल का नुकसान- बुरांसी में 02 की मौत, बाकुंडा में 05 नेपाली मजदूर लापता|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

पौड़ी गढ़वाल। जनपद के बुरांसी और बाकुंडा गांव में अतिवृष्टि से नुकसान की सूचना है। बुरांसी गांव में दो महिलाओं की मूलबेरी से मौत हो गई एक महिला का सब बरामद कर लिया गया है जबकि बाकुंडा में भी पांच नेपाली मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा अतिवृष्टि से प्रभावित कई गांवों में ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

जिलाधिकारी स्वामी एस भदौरिया ने बताया कि पौड़ी तहसील के बुरांसी गांव में दो महिलाओं के मलबे में दबे होने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसमें से एक महिला का शव बरामद कर लिया गया है, दूसरी महिला की तलाश की जा रही है। वहीं थलीसैंण तहसील के बाँकुड़ा गांव में 5 नेपाली मजदूरों के बहने की सूचना है, उनकी तलाश जारी है।

पाबौ के बुरांसी गांव में आपदा के कारण जिन दो महिलाओं की मृत्यु हुई उनकी पहचान आशा देवी पत्नी प्रेम सिंह, उम्र -55 वर्ष और विमला देवी पत्नी बलवंत सिंह, उम्र -58 वर्ष के रूप में हुई है।

जबकि, थलीसैंण के बांकुड़ा गांव मे अतिवृष्टि की चपेट में आए से नेपाली मजदूर और उनके लापता परिजनों में नरेंद्र बहादुर खटका उम्र 40 वर्ष, संध्या खटका उम्र 35 वर्ष पत्नी नरेंद्र बहादुर खटका, रोमन खटका उम्र 18 माह पुत्र नरेंद्र बहादुर खटका, अमृता परिहार पत्नी राम बहादुर उम्र 21 वर्ष, विमल उम्र 21 वर्ष के नाम बताए जा रहे हैं।

यहां हादसे में घायलों में उदय गुरु उम्र 21 वर्ष, गोपाल थापा 19 वर्ष, कालीराम बहादुर 23 वर्ष, लक्ष्मी देवी 21 वर्ष शामिल हैं। कालीराम बहादुर और लक्ष्मी देवी को उपचार के लिए देघाट भेजा गया है।

ad12

मुख्यमंत्री ने जताया दुख
जिले के बुरांसी और बांकुड़ा गांव में अतिवृष्टि से नुकसान एवं कुछ लोगों के हताहत होने  पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी जिले से दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से गांव तक पहुंचने के लिए तीन दिशाओं – चौंरीखाल, पाबौ और थलीसैंण से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की गई। अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने एवं प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *