Uttarkashi Cloud burst…बादल फटने से भारी तबाही. मलबे में दबे कई|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
बेमान मौसम कहर बरपाने लगा है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद से बुरी खबर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार

उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव बादल फटने से खीरगंगा में आई बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। कुछ लोगों के दबे होने की खबर है। बताया जा रहा है कि धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार सुबह ही उत्तरकाशी बडकोट तहसील क्षेत्र के बनाल पट्टी में भारी अतिवृष्टि होने से चपेट में आई करीब डेढ़ दर्जन बकरियां कुड गदेरे में बह गई। कुड गदेरा उफान पर आने से अफरातफरी मच गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के हवाले से बताया जा रहा है कि रोहित थपलियाल ने बताया, प्रदेश भर में 10 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर पर्वतीय इलाकों में तेज दौर की बारिश के आसार हैं। वहीं, बारिश की वजह से सुरक्षा को देखते हुए देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार में मंगलवार को भी स्कूल बंद रहें

ad12

उत्तरकाशी जनपद के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। डीएम प्रशांत आर्य ने बताया की धराली आपदा में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। जबकि कई लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना है। पानी का सैलाब गांव की तरफ आते ही लोगों में चीख पुकार मच गई। कई होटलों में पानी और मलबा घुस गया है। धराली बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। कई होटल दुकाने ध्वस्त हो चुकी है। आर्मी हर्षिलध्पुलिसध्एसडीआरएफ टीम भटवाड़ी के लिए रवाना हुई हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *