Pauri News….डीएम ने नशे की हालत में मिले दो कार्मिकों को किया निलंबित|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

डीएम ने नशे की हालत में मिले दो कार्मिकों को किया निलंबित

पौड़ी। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दो मतदान अधिकारियों के निलंबन के निर्देश दिए हैं। मतदान अधिकारी पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण के दौरान नशे की हालत में पाए गए।

बताया गया कि बीते 17 जुलाई को प्रेक्षागृह में मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी बीच अनिल कुमार मैठाणी, डाकिया कार्यालय प्रभागीय वनाधिकारी सिविल और सोयम वन प्रभाग पौड़ी द्वितीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान नशे की हालत में प्रशिक्षण स्थल पर पहुंचे। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण द्वारा अवगत कराया गया कि अनिल मैठाणी प्रशिक्षण के दौरान बार-बार अपनी सीट छोड़कर इधर-उधर घूमते रहे। उनके व्यवहार और लड़खड़ाते कदमों से प्रतीत हो रहा था कि वह शराब के नशे में थे।

इसी प्रकार एक अन्य मामला प्राथमिक शिक्षा विभाग से जुड़ा है। आनन्द सिंह रावत, सहायक अध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय दिगोली, नैनीडांडा भी 17 जुलाई को द्वितीय प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रेक्षागृह की सीढ़ियों पर शराब के नशे में बेसुध पड़े मिले।

जिलाधिकारी ने दोनों कर्मचारियों के इस गैरजिम्मेदाराना व अनुशासनहीन आचरण को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-34 एवं कर्मचारी आचरण नियमावली का स्पष्ट उल्लंघन माना। दोनों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए।

ad12

उन्होंने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता या अनुचित व्यवहार को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसी सूचना मिलने पर त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *