अब पांच दिन तक डाक कांवड़ यात्रियों से गुलजार बैरागी कैंप| Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

धर्मनगरी में कांवड़ मेले पूरे रंगत और लय में है। पैदल कांवड़ के बाद अब डाक कांवड़ यात्रियों का सैलाब हरिद्वार पहुंच रहा है। अब अगले पांच दिनों तक कनखल का बैरागी कैंप क्षेत्र पूरी तरह डाक कांवड़ियों के हवाले हो जाएगा। डाक कांवड़ वाहनों को यहां भेजा जाएगा और फिर सिंहद्वार से इन्हें रवाना किया जाएगा।

अगले पांच दिनों तक अब बैरागी कैंप डाक कांवड़ यात्रियों से गुलजार रहेगा। कांवड़ यात्रियों की आस्था इस बार सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है। 10 जुलाई से लेकर बुधवार तक एक करोड़ 16 लाख 90 हजार शिवभक्त गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो चुके हैं, इनमें हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के श्रद्धालुओं की संख्या सबसे अधिक रही।

ad12

पिछले साल पांच दिनों का कांवड़ियों का आंकड़ा सिर्फ 49 लाख 40 हजार ही रहा था। अब आज शुक्रवार से डाक कांवड़ के वाहन आने शुरू हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *