Uttarakhand News….5000 से अधिक का सामान खरीदने से पहले अफसर को बताना होगा|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

अपने उत्तराखंड से बड़ी खबर आयी है। शासन ने बड़ा अहम निर्णय लिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तराखंड शासन के कर्मचारी आचरण नियमावली के अनुपालन को सख्ती से लागू करने के आदेश दिए हैं। खुद या परिवार के नाम से संपत्ति खरीदने के लिए भी कर्मचारियों को पहले ऑफिस में सूचना देनी होगी।

अगर आप 5000 रुपये से अधिक का सामान खरीद रहे हैं तो पहले अपने अफसर को बताना होगा। घर में कोई भी जमीन खरीदना चाहेगा तो पहले अपने विभागाध्यक्ष को इसकी जानकारी देनी होगी। मुख्य सचिव ने इस उत्तराखंड राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2022 का सख्ती से अनुपालन करने को कहा है।

ad12

मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन की ओर से सभी प्रमुख सचिव, सचिव, मंडलायुक्त, विभागाध्यक्ष, जिलाधिकारी को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने नाम से या परिवार के नाम से जमीन की खरीद तभी कर सकेगा जबकि उसकी जानकारी अपने अधिकारी को देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *