Laldhang Samachar …पानी तो है नहीं, कैसे होगी धान की रोपाई| अनिल शर्मा की Report

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
लालढांग क्षेत्र में सिचाई नहरो द्वारा की जाती हैं। इसलिए हर किसान अपनी फसल की सिचाई करने के लिए नहरो पर निर्भर रहता हैं। विभाग द्वारा अभी तीन दिन पहले ही रवासन नदी से नहरो में पानी चढ़ाया गया था कि शनिवार शाम को पर्वतीय क्षेत्रो में भारी बारिश से रवासन नदी का जल स्तर बढ़ जाने के कारण नहरो के हेड पर लगे बन्दे को नदी का पानी बहाकर ले गए जिससे नहरो में चल रहा पानी बन्द हो गया।इस समय चल रही धान की रोपाई जोरो पर है ।


किसान कमल कुमार, विनोद कुमार, आनन्द सिंह, अनिल शर्मा, हिमांशु, आदि ने कहा कि किसानों को पानी की आवश्यकता को देखते हुए सिचाई विभाग को जल्दी ही नहरो में पानी चढ़ा देना चाहिए ताकि समय से किसान धान की रोपाई कर सके।सिचाई विभाग के जेई अभिषेक गुसाईं ने कहा कि बरसात की वजह से नहरों के बंदे टूट गए है जल्दी लालढांग की नहरो को में पानी छोड़ दिया जाएगा।
