Doon Samachar…DM ने जरूरतमंद महिलाओं को दी आर्थिक मदद|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल जनपद निवासी छह जरूरतमंद महिलाओ को ंरायफल क्लब फंड से 1.50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की।

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान डीएम ने पुनम ठाकुर, बिरोजनी उनियाल, आशादेवी, खष्टी बिष्ट, बबीता व रेशमी रायफल क्लब फंड से 25-25 हजार के चैक प्रदान किए। जरूरतमंदों में आर्थिक स्थित ठीक न होने पर गुलरघाटी निवासी पूनम ठाकुर व डालवाला निवासी बिरोजनी उनियाल को बच्चों की स्कूल फीस के लिए आर्थिक मदद दी गई।

वहीं 12 वर्षो से किराए के मकान में रह रही लकवाग्रस्त डालनवाला निवासी आशा देवी, घरों में कार्य कर भरण पोषण कर रही नेहरू कॉलोनी निवासी खष्टी बिष्ट, दुर्घटना में पति का पैर टूटने पर उपचार के लिए विकासनगर निवासी रेशमी और परिवार की आजीविका का कोई साधन न होने पर अचार बनाने का कार्य करने की इच्छुक गांधी ग्राम निवासी बबीता को भी चेक सौंपा।

बताया गया कि यह सभी मामले जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी के सामने आए थे। कहा कि हमारा प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है। हम ऐसे लोगों की समस्या का पूरा निवारण नहीं कर सकते, लेकिन आर्थिक तौर पर कुछ मदद जरूर कर सकते हैं।

ad12

मौके पर एसडीएम कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *