उत्तराखंडसंपादकीय

Nainital News…अधिकारियों ने लिया निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण|Clickकर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

नैनीताल। राज्य निर्वाचन आयोग और राज्य सूचना विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से सोमवार को राज्य अतिथि गृह सर्किट हाउस, काठगोदाम में कुमांऊ मंडल के 06 जनपदों के जिला सूचना विज्ञान केन्द्र अधिकारी और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 में एनआईसी द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से मतदान व मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति किए जाने, निर्वाचनों के परिणामों को ऑनलाईन प्रदर्शित किए जाने, मतदाता सूची सॉफ्टवेयर, मतपत्र व मतपेटी प्रबन्धन आदि का प्रशिक्षण दिया गया।

ad12

इस दौरान प्रतिभागी अधिकारियों को एनआईसी द्वारा लाइव प्रदर्शन कर सभी सॉफ्टवेयर पर प्रशिक्षण दिया गया। निर्वाचन प्रक्रिया के संचालन व प्रबन्धन पर भी चर्चा की गई। वर्तमान में प्रचलित उत्तराखंड पंचायती राज अधिनियमव सम्बन्धित नियमावलियों व प्राविधानों पर भी प्रशिक्षित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *