Dehradun News…राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू 20 जून को देहरादून में |Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

Dehradun News : देहरादून। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 20 व 21 जून को जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम सविन बंसल ने अधिकारियों के साथ बैठक की।

ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए कार्यों और तैयारियों को समय परा पूरा करने के निर्देश दिए। बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू का 20 जून को आशियाना और 21 जून योग दिवस पर कार्यक्रम में प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने आयुष विभाग को योग दिवस के पर विभागों से समन्वय करते हुए तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम स्थलों पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं।

ad12

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक सदर रेनू, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार, संयुक्त निदेशक आयुष मिथलेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *