पूर्व पीएम राजीव गांधी को किया याद|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
Rishikesh News : ऋषिकेश। कांग्रेसजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देश के लिए उनके योगदान को भी याद किया।

बुधवार को नगर निगम परिसर में जुटे कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह और पीसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा की देश के सबसे युवा प्रधानमन्त्री रहे राजीव गांधी को भले ही राजनीतिक अनुभव कम था, लेकिन देश के आधुनिकीकरण का उनका विजन बड़ा था। ऐसे आधुनिक सोच वाले नेतृत्व की देश को हमेशा जरूरत रही और रहेगी।

पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा व मंडी समिति अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने कहा कि राजीव गांधी ने देश की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पृथ्वी, त्रिशूल और अग्नि जैसी मिसाइलों का विकास कराया। कांग्रेस पार्षद देवेंद्र प्रजापति व संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल ने कहा कि राजीव गांधी की दूरदर्शिता से ही देश ने कम्प्यूटर युग में प्रवेश किया।

ad12

मौके पर मदन मोहन शर्मा, प्यारेलाल जुगरण, विजयपाल रावत, भगवान पंवार, प्रदीप जैन, राजेंद्र कोठारी, अरविंद जैन, मदन शर्मा, प्रवीण गर्ग, अशोक शर्मा, सुमित चौहान, राकेश वर्मा, पुरंजय राजभर, आदित्य झा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *