Uttarakhand News…लंबित जन शिकायतों के निस्तारण में लाएं तेजीः CM|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली से सीएम हेल्पलाइन नंबर 1905 की समीक्षा की। बैठक में सीएम ने अधिकारियों को लंबित समस्याओं के समाधान में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कई शिकायतकर्ताओं से बातचीत कर सीएम हेल्पलाइन में उनकी शिकायतों पर हुई कार्रवाई की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को शिकायतों के समाधान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेने और उन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि जनता मिलन और तहसील दिवस का आयोजन नियमित किया जाए और इन दिनों दर्ज होने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण भी किया जाए।

ad12

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपदों में विभिन्न बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन करने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को अधिक से अधिक लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि जनता की हर समस्या का शीघ्र समाधान हो और उन्हें जीवन में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *