Uttarakhand News…योग महोत्सव में आएं साधक|Click कर पढ़िये पूरी News

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस International Yoga Festival 2025 : देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योग की वैश्विक राजधानी ऋषिकेश में एक मार्च से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में योग प्रेमिया और साधकों को प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।

मुनिकीरेती क्षेत्र में गढ़वाल मंडल विकास निगम और पर्यटन विभाग द्वारा 01 मार्च से 07 मार्च तक अन्तरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि दुनिया में उत्तराखंड कीयोग और आध्यात्म की भूमि के रूप में पहचान है। ऋषिकेश न केवल योग की अंतर्राष्ट्रीय राजधानी है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का प्रतीक भी है। योग महोत्सव से पूरी दुनिया को भारत की इस प्राचीन विधा का लाभ मिल सकेगा।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने बताया कि यह प्रतिष्ठित योग महोत्सव गंगा रिसोर्ट मुनिकीरेती, ऋषिकेश में आयोजित होगा। बताया कि 01 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

ad12

उन्होंने बताया कि महोत्सव में देश-विदेश के ख्याति प्राप्त योगाचार्य साधकों और प्रतिभागियों को विभिन्न योग आसनों और ध्यान विधियों का अभ्यास कराएंगे। प्रतिदिन विभिन्न सत्रों में योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां व आध्यात्मिक संतों के प्रवचन भी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *