Uttarakhand…कैबिनेट मंत्री और मेयर सम्मानित|Click कर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-
ऋषिकेश। लघु व्यापारी कल्याण एसोसिएशन ने कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल और नव निर्वाचित मेयर शम्भू पासवान का अभिनंदन किया।
रविवार को बस अड्डा रोड़ पर आयोजित कार्यक्रम में अग्रवाल ने कहा कि निकाय चुनाव में क्षेत्रवाद की राजनीति कर लोगों को गुमराह किया गया। जबकि लोगों ने विकासवाद और राष्ट्रवाद की राजनीति के लिए भाजपा को चुना।

मेयर शम्भू पासवान ने कहा कि विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता हैं। सभी वर्गों को साथ में लेकर विकास कार्य किए जाएंगे। समाज के निचले वर्ग के लोगों की समस्याओं का निदान होगा। किसी के साथ गलत कार्य नहीं होगा, केवल विकास कार्य किया जाएगा।
मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, यूनियन अध्यक्ष काचू भाई, अरुण बडोनी, सुमित तिवाड़ी, देवदत्त शर्मा, किशन मंडल, शिवकुमार गौतम, नंद किशोर, दिनेश पयाल, अखिलेश मित्तल आदि मौजूद रहे।