” बातों-बातों में बात ” अब आयुषी टंडन के रोड शो ने दौड़ाया सियासी ” करंट “| Click कर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-हरिद्वार
सर्द मौसम में सियारी पारा हर रोज गरम होता जा रहा है। वीआईपी सीटों पर तो दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी है। सो, दिग्गज साख बचाने को हर किस्म के दांव-पेंच आजमाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक ऐसी ही पार्षद की सीट है खन्नानगर यानि वार्ड नंबर-19 है। यहां पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक मदन कौशिक की साख दांव पर है। कांग्रेसी प्रत्साशी आयुषी टंडन का प्रचार तंत्र और व्यक्तिगत पकड़ व पकड़ की काट मदन दा ढूढ रहे हैं। काट मिलती है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन फाइट है और टाइट की स्थिति हर रोज और ज्यादा टाइट होती जा रही है। आयुषी टंडन के रोड शो ने एक और सियासी करंट दौड़ा दिया है।

खन्ना नगर में भाजपा से मोनिका सैनी व कांग्रेस से आयुषी टंडन मैदान में हैं। यूं कहियेगा कि आमने-सामने हैं। नतीजा जो भी है लेकिन इस बार टाइट फाइट होनी तय है ऐसा राजनीतिक पंडित बता रहे हैं। समीक्षा करें तो मोनिका सैनी को मोदी के चेहरे के नाम पर भी वोट मिलेंगे इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा पूर्व कैबिनेट मंत्री व वर्तमान विधायक मदन कौशिक का अपना कद और सियासी गढ़ भी मोनिका की ताकत हैं। दूसरी ओर, देखा जाये तो कांग्रेसी प्रत्याशी आयुषी टंडन और उनके परिवार की अपनी साख मजबूत हथियार है। मदन दा को लेकर नाराजगी भी देखी गयी है जो भाजपा को नुकसान पहुंचा सकती है।

मतदान शांत है इसके क्या मायने हैं इसका अंदाजा आप स्वयं ही लगा लीजियेगा। बीते दिनों आयुषी टंडन और मोनिका सैनी ने रोड शो के जरिये अपनी ताकत का अंदाजा कराया। इसकी राजनीतिक विश्लेषक अपने-अपने तरीके से व्याख्या कर रहे हैं।
बात केवल आयुषी टंडन के रोड शो की करें तो इसे शानदार, वजनदार और जानदार कह सकते हैं। इसका असर भी कुछ ऐसा ही कहा जा सकता है। जनसंपर्क की बात करें तो वो भी दमदार है। सीधी बात करें तो कुछ भी हो सकता है।
खबर है कि इसकी भनक दादा को भी लगी है सो, अब कई अचूक सियासी शस्त्रों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अब देखना है कि आयुषी टंडन इन अचूक शस्त्रों का सामना कैसे करेगी। देखना है हमें भी और आपको भी।

खन्ना नगर के जागरूक नागरिक व सामाजिक कार्यकर्ता शशि भूषण घिल्डियाल उर्फ बंटी दा बताते हैं कि इस बार नतीजा अलग ही होगा। उन्होंने दोटूक कहा कि मंत्री को लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है सो, इस बार कांग्रेसी प्रत्याशी की जीत निश्चित है।