Uttarakhand Nikay Chunav: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की List| ये दो बड़े चेहरे भी हैं शामिल| Click कर पढ़िये पूरी News
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-उत्तराखंड
निकाय चुनाव के चलते माहौल भी सियासी रंग में रंगा हुआ है। बेहद मौसम सर्द हो लेकिन सियासी मौसम बेहद गर्म हो रहा है और आने वाले दिनों में इस सियासी मौसम पर और भी ज्यादा करंट लगने वाला है। मैदान मारने की जोर-आजमाइश चल रही है और तेज व पैनी भी हो रही है। इसी, गर्म होते सियासी मौसम के बीच कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी है। हरीश रावत और यशपाल आर्य समेत 20 नाम शामिल हैं।
उत्तराखंड में राजनीतिक दलों ने निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी है। जिसमें हरीश रावत और यशपाल आर्य समेत 20 नाम शामिल हैं।