हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति| नयी कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ली शपथ| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-अनिल शर्मा, लालढांग


लालढांग वन विश्राम भवन में हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति हरिद्वार इकाई का शपथ समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान खेम सिंह ने की।हरिद्वार जनपद के अंतर्गत लालढांग न्याय पंचायत के रसूलपुर, मीठीबेरी, डंडियांनवाला,रसूलपुर छोटा, नयागांव, जसपुर चमरिया,मोल्हापुरी, इंदिरा नगर, गेंडीखाता,सावरे गांव लालढांग, कटेबड़ सहित ग्यारह गांव इनमें बुक्सा जनजाति के लोग रहते है। लालढांग क्षेत्र जनजाति बाहुल्य क्षेत्र हैं।

रविवार को हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति की नई कार्यकारिणी का गठन कर पद एवम गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यकम में मुख्य अतिथि पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष गंगा सिंह पांगती,व अशोक गर्ब्याल सेवानिवृत्त जीएसटी रहे। समिति के गठन सर्वसम्मति से का अध्यक्ष विजेन्द्र कुमार,उपाध्यक्ष क्षितिज कुमार,सचिव अनिल कुमार,कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन सिंह,संघटन सचिव गजेन्द्र सिंह,मीडिया प्रभारी पुनीत कुमार को बनाया गया।

संरक्षक कमल सिंह को बनाया गया।व सत्रह कार्यकारिणी सदस्य बनाये गए।व चार विशेष सलाहकार बनाये गए। हिमालयन बुक्सा आदिम जनजाति उत्थान समिति के केंद्रीय अध्यक्ष मान सिंह द्वारा समिति के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने क्षेत्र में संचालित जन मन योजनाओं पर चर्चा की गई।रसूलपुर मीठीबेरी ग्राम पंचायत का नाम पोर्टल पर न होने पर जनजाति के लोग आवासों से वंचित है।

ad12

कार्यकम का संचालन कमल सिंह ने किया।इस अवसर पर हुकम सिंह, गुलाब सिंह, पूर्व प्रधान शकुंतला देवी, पूर्व प्रधान लीलावती,महानन्द सिंह, राजवीर सिंह, आनन्द सिंह प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *