Laldhang News…हे इंद्रदेव…अब बरसा दो पानी| भजनों से बारिश की कामना| अनिल शर्मा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग


ये गर्मी है कि मार ही डालेगी। तन झुलसाती गर्मी से हाल बेहाल है। कदमभर चलने में पसीना-पसीना हो जा रहा है। गर्मी से खासो-आम परेशान है। ऐसे में हर कोई बारिश की उम्मीद लगाये बैठा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान भी धोखा दे रहे हैं। ऐसे में बस यही कामना है कि हे इंद्र देवता बरसा दो पानी। लालढांग क्षेत्र में नारी शक्ति ने भजन-संकीर्तनों जरिये इंद्रदेव से बारिश करने की विनती की है। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिये यह खास आयोजन लालढांग क्षेत्र के मोहन ग्राम देवतानयागांव में हुआ।
शीतला माता महिला कीर्तन मण्डली नयागांव लालढांग ने भजनों व संकीर्तनों की दिव्य ध्वनियों से बारिश होने की कामना की है। इस अवसर गर्मी हाल-बेहाल की व्यथा का जिक्र किया गया और कहा गया कि बहुत हो गया अब हे इंद्रदेव बारिश कर दो। प्राणि-मात्र पानी को तरस है।

कविता देवी, सुनीता देवी कविता देवी, पिंकी , भोली देवी, नेहा,सविता देवी प्रभा देवी, अनिता देवी, चेतन देवी, राजकुमारी, विमला देवी सन्तोष देवी छोटी देवी, जीवंती देवी ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर

ad12

विजय सिंह, प्रताप सिंह, गुलाब सिंह, नरदेव आनन्द योगेंद्र,नरेंद्र,सुरेश सिंह भी मौजूद रहे। अंत में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *