Uttarakhand Weather…गर्मी से और मिल सकती है राहत| Click कर जानिये मौसम का हाल
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस
मौसम ने करवट बदली तो थोड़ी ही सही राहत भी मिली है। बुधवार की रात चली ठंडी हवाओं के बाद मौसम सुहाना हो गया। इससे गर्मी से तप रहे लोगों को थोड़ी सी राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि पहाड़ी जिलों में गुरूवार गर्जना के साथ बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
इसके अलावा यह भी पूर्वानुमान है कि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। ऐसे में सावधान रहने की भी जरूरत है।
अपने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी दो दिन बारिश होने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को दून का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रहा सकता है।