Pauri Lok Sabha Seat…तो इस ” Statistics ” में छिपे हैं जीत-हार के संकेत |इधर गये ” नारी शक्ति ” के 42 हजार वोट ? | जयमल चंद्रा की Report

Share this news




सिटी लाइव टुडे, मीडिया-पौड़ी गढ़वाल






इंतजार 4 जून-2024 का है। उत्तराखंड की पौड़ी सीट बेहद हाॅट मानी जा रही है। इसमें यह तय माना जा रहा है कि यहां फाइट है और बेहद टाइट है। आइये, इस खबर में आंकड़ों के आलोक में और वोट मिजाज को भांपने का प्रयास करते हैं। इससे आपको यह संकेत मिल ही सकते हैं कि चुनाव कौन जीत सकता है। बाकी तो इंतजार 4 जून-2024 का है। इसी दिन तय होगा कि असल में होगा क्या।


बहरहाल, अब खबर पर चलते हैं। सिटी लाइव टुडे मीडिया हाउस की इस खबर में आपको बारीकी से बताने का प्रयास करते हैं। सबसे पहले तो आपका स्वागत भी करते हैं।


निर्वाचन आयोग के अनुसार अपने पौड़ी संसदीय सीट पर इस बार कुल 52.42 प्रतिशत वोटिंग हुयी है। इन आंकड़ों में यह भी स्पष्ट है कि पुरूषों का कुल वोटिंग 48.33 प्रतिशत रहा है। इसी प्रकार से महिलाओं का वोट प्रतिशत 56.69 रहा है। यहां यह बात दीगर है कि इसमें इसमें पोस्टल बैलेट शामिल नहीं हैं। बताया जाता है कि पौड़ी संसदीय सीट पर करीब 35 हजार पोस्ट बैलेट हैं।


आंकड़ों के हिसाब से देखें तो करीब दस प्रतिशत महिलाओं ने अधिक वोट किया है। एक सरसरी हिसाब से देखें तो पुरूषों की अपेक्षा करीब 42 हजार अधिक महिलाओं ने वोटिंग की है। यही वोट निर्णायक होंगे जीत और हार में। ऐसा सियासी पंडितों का भी कहना है। यहां हम आपको फिर फैसला 4 जून को ही होगा। यह जरूर कहा जा रहा है कि जिसको मिला महिला वोट उसने निकाली सीट।


कुछ फैैक्टर भी बताते चलते हैं आपको। इन तथ्यों के जरिये हम ये बताने का प्रयास करेंगे कि आखिर महिला वोट का रूझान किधर है। निश्चित ही निशुल्क राशन मिलने का असर भी महिलाओं में देखा जा सकता है। लेकिन कांग्रेश प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने इसकी भी काट निकाली। पूरे चुनावी सभाओं के दौरान गोदियाल ने ठेठ पहाड़ी अंदाज में कहा कि राशन तो मिला लेकिन गैस सिलंेडर तो महंगा हो गया। अग्निवीर योजना पर भी गणेश गोदियाल ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया।

ad12

बहरहाल, आंकड़ों के लिहाज व हिसाब से ये थी सिटी लाइव टुडे की खास रिपोर्ट। शेयर और कमेंट जरूर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *