Doon Samachar…त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में दीपोत्सव| जय-जय श्रीराम|Click कर पढ़िये पूरी खबर

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस


अयोध्या में प्रभु श्रीराम के विराजमान होने के इस पुनीत मौके पर देशभर में दीपावली मनायी गयी। जगह-जगह शोभा यात्रायंे निकाली गयीं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भव्यता व दिव्यता एक सार दिखी। यहां भी जगह-जगह भव्य व दिव्य शोभा यात्रायें निकालीं गयी।


इसी क्रम में देहरादून की झाजरा ग्राम सभा में स्थित रिवर हेवेन कालोनी के त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एवं राम मंदिर के उद्घाटन समारोह के शुभ अवसर पर त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष धनंजय सिंह, कोषाध्यक्ष बी बी भट्ट के संयोजन में मंदिर में राम लला के पूजन, आरती, दीपोत्सव एवं भंडारे का अयोजन किया गया।

जिसमें कालोनी के गणमान्य नागरिक हुकुम सिंह पुंडीर. मोहन लाल शाह, जे सी नौटियाल, एच पी पुरोहित जी, अशोक, अनिल शुक्ला, बॉबी बिष्ट, राजेश , देवेंद्र रामावत, कुलदीप सैनी , सुमित थपलियाल एवं सभी सनातनी राम भक्तो की गरिमामयी उपस्थित में मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न किया गया।

ad12


इधर, एक और महत्वपूर्ण खबर है। देहरादून की सहसपुर विधानसभा के विधायक सहदेवसिंह पुंडीर एवं ग्राम प्रधान श्रीमती पिंकी देवी के सामूहिक प्रयास से त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर में सौंदर्यीकरण हेतु विधायक निधि से धनराशि का सहयोग प्रदान हुआ। रीवर हेवेन कालोनी झाजरा देहरादून के सदस्यों द्वारा श्री राम दरबार की प्रतिमा और फूल माला से उन्हें सम्मानित कर धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *