लालढांग ” गिंदी कौथिग “| जानिये कितने किलो की है गेंद और किस फल से बनी है| अनिल शर्मा की Report
सिटी लाइव टुडे, अनिल शर्मा, लालढांग
मकर संक्रांति का पर्व करीब आ गया है। मकर संक्रांति के पर्व पर गढ़वाल क्षेत्र में गेंद मेला आयोजित करने की तैयारी भी चल रही हैै गढ़वाल क्षेत्र के कई जगहों पर गेंद मेला आयोजित होता है। हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में भी गेंद मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। यहंा तीन दिवसीय आयोजन हो रहा है।
लालढांग क्षेत्र में पिछले कुछ ही सालों से गेंद मेला आयोजित होना शुरू हुआ है जो अब यहां प्रसिद्ध हो चुका है। खास बात यह है कि गेंद मेले में दो पक्षों के बीच जोर-आजमाईश होती है। यह गेंद अलग तरह की होती है। लालढांग लोक सांस्कृतिक गेंद मेला समिति अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह नेगी ने बताया कि मेले के लिए गेंद यमकेश्वर व दुगड्डा ब्लाक की थल नदी से लाई गई है।
गिदोडू फल से बनी यह गेंद 10 से 15 किलो बजन की है। इससे खेलने के लिए दो टीमें बनाई जाती हैं। टीम गेंद पकड़े व्यक्ति को धकेलते हुए अपने पाले में लाती है। विजेता टीम को पुरस्कृत किया जाता है।