Laldhang News…बढ़ने लगा जल स्तर| अलर्ट मोड़ पर प्रशासन| अनिल शर्मा की Report
सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-लालढांग
गंगा के बढ़ते जल-स्तर को देखते हुये प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्यामपुर कांगड़ी में सुरक्षा के मद्देनजर गंगा किनारे बसे लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने को एनाउंसमेंट किया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/08/pahadi-g-11.jpg?resize=310%2C140&ssl=1)
ग्राम कांगड़ी श्यामपुर पर मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर महोदय, थाना श्यामपुर पुलिस टीम ,एसडीआरएफ टीम ,फ्लड कंपनी दल, आपदा प्रबंधन टीम, राहत बचाव दल सहित मौके पर मौजूद है। झुग्गी झोपड़ी व आसपास रहने वाले ग्राम वासियों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है।
![](https://i0.wp.com/citylivetoday.com/wp-content/uploads/2023/08/pic-2-11.jpg?resize=413%2C186&ssl=1)