Good News..इन दिनों इस क्षेत्र से ” रहस्यमयी ” भी कर गया पलायन| Jaimal Chandra की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


पलायन को लेकर हर किसी चितिंत है। पलायन को रोकने की बात कही जा रही है लेकिन यहां जिसका पलायन हुआ है उससे हर कोई खुश है। हर किसी ने राहत की सांस ली है। हर कोई यही कामना कर रहा है कि बस अब ये अब कभी भी लौटकर वापस ना आयें। लेकिन, यह वापस आ जाता है कब और क्यों, यह जाने के लिये पूरी खबर के साथ बने रहिये। पेश है सिटी लाइव टुडे मीडिया हाउस के संवाददाता जयमल चंद्रा की यह खास रिपोर्ट।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये क्या पहली है। भला पलायन होने से कोई खुश कैसे और क्यों हो सकता है। अब पूरी खबर पर आते हैं। दरअसल, यह मामला पौड़ी जनपद के द्वारीखाल ब्लाक क्षेत्र का बताया जाता है। इस क्षेत्र में सर्दियों में जंगली जानवर मवेशियों को निशाना बनाता है। ग्रामीणों का तो यहां तक कहना है कि गौशालाओं के अंदर घुसकर भी यह जंगली जानवर मवेशियों पर हमला करता है।


हैरानी की बात यह है कि आज तक इस जंगली जानवर को किसी ने देखा नहीं है। केवल एक अंदाजा ही लगाया जाता है। इसलिये इसे लोग इस जंगली जानवर को रहस्यमयी कहते हैं। गौर करने वाली बात यह जरूर है कि यह रहस्यमयी सर्दियों में ही सक्रिय होता है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है वैसे-वैसे इस रहस्यमयी की सक्रियता भी कम होने लगी है।
गर्मी पूरे लय में हो तो यहां से यह रहस्यमयी पलायन कर देता है। बस इस रहस्यमी जंगली जानवर के बारे में यही सटीक जानकारी उपलब्ध है।

ad12


इन दिनों गर्मी पूरे शबाब पर है। गर्मी से हर कोई पसीना-पसीना हो जा रहा है। ऐसी गर्मी से पहले ही रहस्यमयी भी चला गया। यह रहस्यमयी जाता कहां है इस पर भी संशय बना हुआ है। बहरहाल, प्रचंड गर्मी में रहस्यमयी के पलायन करने से हर कोई खुश है। गर्मी परेशान कर रही है तो रहस्यमयी के पलायन करने से हर कोई खुश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *