10 June -2023 | एकClick में जानिये आज का राशिफल| प्रस्तुति-आचार्य पंकज पैन्यूली

Share this news

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस

मेष राशि-आपके लिए आज का दिन सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे।  प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य प्रगति में रहेंगे। घर में मांगलिक उत्सव संभव है। दूरस्थ क्षेत्र से जुड़ी हुई व्यावसायिक गतिविधियों में अपेक्षित धन लाभ हो सकता है। हालाँकि आज आपको निर्णय लेने में जल्दबाजी से बचना चाहिए। 

    वृष राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफी  शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी गतिविधियों में प्रगति  व अपेक्षित धन लाभ होगा। कामकाज से जुडी समस्याओं का समाधान संभव है। रोज़गार से जुड़ने के अवसर भी आपको हासिल हो सकते हैं। अधिकारी वर्ग व परिजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होंगे।


   मिथुन राशि- आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है।करियर में प्रगति व उन्नति की अच्छी संभावना बन रही है। आपके प्रस्तावित व ज़रूरी कार्य सिद्ध होंगे। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। रोज़गार से जुड़ने के अवसर हासिल होंगे। जीवन साथी की तरफ से ख़ुशी मिल सकती है। 

कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। रुके हुए   बनने शुरू होंगे। लेक़िन व्यर्थ भ्रमण संभव है।अतः समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। आज आपको जोख़िम वाले कार्य हाथ नही लेने चाहिए।  

     सिंह राशि-आपके लिए आज का दिन भी  सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको कामकाज से संबंधित नए प्रयोग से  बचना चाहिए। यद्यपि रुके हुए धन की वापसी संभव है।

कन्या राशि– आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा  रहने वाला है। करियर संबंधी कार्यों में सुधार की स्थिति बनेंगी। नये व्यवसाय की स्थापना अथवा व्यापार में विस्तार की चाहत रखने वालों के लिए आज का दिन सफ़लता कारक रह सकता है। भूमि-वाहन ख़रीदने की योजना भी आप बना सकते हैं। पारिवारिक मतभेदों में कमी आयेगी।   

   तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।   जरूरी व प्रस्तावित कार्य प्रगति में रहेंगे। पारिवारिक माहौल ख़ुशनुमा रहेगा। यदि आप स्वास्थ्य व अन्य किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो उसमें सुधार संभव है। शत्रु  परास्त होंगे।


वृश्चिक राशि-आपके  लिए आज का दिन भी शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।  करियर में कुछ उन्नतिकारक अवसर भी  हासिल हो सकते हैं। लेक़िन भागदौड़ की  अधिकता  रह सकती है।  अनावश्यक धन ख़र्च भी संभव है। यद्यपि शिक्षा से जुड़े कार्य हल होंगे। 

    धनु राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक  कार्य संतोषजनक ढंग से व्यतीत  होंगे। रोज़गार की दिशा में किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। पैसों व संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य बनने शुरू होंगे। लेक़िन समय प्रबंधन पर ध्यान देना होगा। वाद;विवाद से भी दूर रहने का प्रयास करें।  

  मकर राशि-आज का दिन भी आपके लिए शुभ  रहने वाला है।  दैनिक  कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। यदि आप  करियर संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें उम्मीद के अनुसार परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपकी कार्यक्षमता व आत्मविश्वास में इजाफा होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर भी जा सकते हैं।

कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। दैनिक कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। करियर में कुछ अच्छी संभावनाएं बन सकती है। लाभ  के साधनों में सुधार संभव है। लेक़िन मानसिक अस्थिरता व अनावश्यक भगदौड़ संभव है।

ad12


मीन राशि- आज का दिन भी आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। दैनिक कार्य संतोषजनक ढंग से चलते रहेंगे। करियर में उन्नती और प्रगति के नये अवसर हासिल होंगे। किसी कार्य विशेष की सिद्धि से प्रसन्नता मिल सकती है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *