अन्नदाता को बतायी उन्नत खेती की योजनायें| जयमल चंद्रा| कमल उनियाल की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, जयमल चंद्रा, कमल उनियाल, द्वारीखाल


भारत की 70 प्रतिशत जनसंख्या गावों मे निवास करती है। गाँव का विकास ही सही मायनो मे देश का विकास है। गावों मे निवास करने वाली जनसंख्या का 70 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित हैं। सरकार द्वारा कृषि के विकास के लिए समय-समय पर अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।


सरकार किसान के द्वार कार्यक्रम का भी सुभारम्भ 24 अप्रेल 2023 को मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष 2023 के अन्तर्गत कृषि महोत्सव खरीफ का आयोजन द्वारीखाल ब्लॉक के चौलूसैण में ग्राम प्रधान सुराड़ी संतोषी देवी की अध्यक्षता मे किया गया। कृषि से सम्बधित विभिन्न विभागों के अधिकारीयों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी क्षेत्रीय जनता के साथ साझा की।


कार्यकर्म मे ब्लॉक प्रभारी कृषि संजय श्रीवात्सव ने कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यंत्रो पर 80 प्रतिशत की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। किसान क्रेडिट कार्ड, फसल बीमा की भी जानकारी उनके द्वारा साझा की गयी। पशु विभाग के अधिकारी उमेश चंद्र भट्ट ने पशुओ की बीमारी व उनका उपचार, पशु लोन, पशुधन बीमा योजना की योजनाओं कों जनता के समक्ष रखा। डेरी विकास विभाग के प्रवेश सैनी द्वारा दुग्ध उत्पादन से सम्बधित जानकारी, लोन पर मिलने वाली छूट व डेहरी उद्योग से गाँव के विकास के बारे मे विस्तार से बताया गया।

ad12


कार्यक्रम मे सुराड़ी न्याय पंचायत के प्रभारी अमित कुमार गौड़, कनिष्ठ प्रमुख रविंद्र सिंह रावत,मस्ट के प्रधान शान्ति देवी,ग्राम पंचायत अधिकारी शीतल रावत, ग्राम विकास अधिकारी सतीश शर्मा,रमेश चंद्र, रुद्री सिंह रावत व क्षेत्रीय जनता ने प्रतिभाग किया। कार्यकर्म का संचालन कृषि प्रभारी चैलूसैण नरेन्द्र सिंह रावत द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *