Pauri….तोली गांव को मिला 3.50 लाख का टिन शेड| जगमोहन डांगी|जयमल चंद्रा की Report

Share this news

सिटी लाइव टुडे, मीडिया हाउस-जगमोहन डांगी, जयमल चंद्रा, द्वारीखाल


विकास खण्ड द्वारीखाल के ग्राम पंचायत तोली में राज्य वित्त एवं केन्द्रीय वित्त की 3.50 लाख रूपये की धनराशि से टिन शेड बनकर तैयार है। बाकायदा इसका उद्घाटन भी कर दिया गया है। टिन शेड का उद्घाटन प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने किया। ग्राम तोली पहुॅचने पर ग्रामवासियों एंव जनप्रतिनिधियों ने प्रमुख का ढोल दमाऊ एवं फूल मालाओं से स्वागत किया।

पंचायत भवन तोली में मुख्य अतिथि महेन्द्र राणा ने टिन शेड का उद्घाटन किया। पंचायत भवन में प्रधान सीमा बिष्ट की अध्यक्षता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी विशिष्ट अतिथि की उपस्थित में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अपने सम्बोधन में क्षेत्र पंचायत सदस्य राजमोहन नेगी ने प्रमुख महेन्द्र राणा को विकास पुरूष की संज्ञा देते हुए कहा कि उन्ही की छत्र छाया में इस टिन सेड का निर्माण कार्य सम्पन्न हो पाया है। मैं प्रमुख जी का अपने क्षेत्र में इस पुनीत कार्य के लिए हार्दिक आभार प्रकट करता हॅू। आगे भी आपसे कई अपेक्षाए है। प्रधान सीमा बिष्ट ने अपने ग्राम पंचायत में प्रमुख के आगमन पर खुशी जाहिर की तथा अपने सम्बोधन में उन्हें महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया कि आज तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने महिलाओं को सम्मान नही दिया है लेकिन आपने महिलाओं के प्रति जो सम्मान और प्यार दिया है उसके लिए ग्राम पंचायत तोली आपका आभारी रहेगी। अपने सम्बोधन में महेन्द्र राणा ने कहा कि मुझे आप लोगो के बीच में आने पर बहुत खुशी हुई है मैं यही चाहता हूॅ कि यहॉ पर विकास हो और इसका उदाहरण यह टिन सेड आपके सामने है इस टिन सेड़ निर्माण कार्य में राजमोहन सिंह नेगी क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं प्रधान सीमा देवी को भी धन्यवाद अर्पित करता हॅू कि उन्होने इतने कम समय में इतना सुन्दर सेड गांव वालो के लिए तैयार किया है। मैं आप लोगो के सुख दुख में हमेशा खड़ा हॅू।

ad12

आप इसी प्रकार आगे भी मेरा सहयोग एवं मार्गदर्शन करते रहोगे। ग्रामवासियों ने टिन सेड निर्माण के लिए प्रमुख महेन्द्र राणा का धन्यवाद किया। ग्राम पंचायत दिउसा,कलोड़ी एवं तोली की महिलाओं द्वारा प्रमुख का स्वागत किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी जयकृत बिष्ट,महिला मंगल दल अध्यक्षा तोली कुमारी सोनिका, क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिंह,कीरत सिंह,प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह,प्रधान रिंगवाड़ गांव श्रीमती मुन्नी देवी,दिउसा यशपाल सिंह,भलगांव प्रभाकर डोबरियाल,लंगूरी कमलेश्वरी देवी,पाली चन्द्र प्रकाश नैथानी,सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र सिह,राजेश बिष्ट,सुभाष नेगी द्वारीखाल,राजेन्द्र सिंह बिष्ट तोली,धीरज सिंह तोली,छत्रपाल सिंह कीर्तिखाल, कोमल सिंह धारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनमोहन सिंह बिष्ट पूर्व ए0डी0ओ0 पंचायत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *